फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: कैलाश नगर में देसी घी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी नष्ट

हारों के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग द्वारा जिले भर में जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रामनदीप कौर के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने कैलाश नगर स्थित देसी घी की एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर वहां तैयार किए जा रहे और भंडारित उत्पादों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान टीम ने फैक्ट्री से सरताज, दयाल और डेयरी फार्म ब्रांडों का 135 किलोग्राम देसी घी तथा 3,405 किलोग्राम खुला देसी घी बरामद किया। इसके अतिरिक्त कुल 4,215 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी जब्त किया गया। वहीं, 675 किलोग्राम एक्सपायरी देसी घी की पहचान कर उसे निर्धारित नियमों के अनुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि यह बाजार में न पहुंचे और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा न बने। टीम ने फैक्ट्री में मौजूद उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की। इसके अलावा, घी के पांच नमूने तथा सरसों के तेल का एक नमूना लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। इन नमूनों के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित फर्म या जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामनदीप कौर ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों, घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें