गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया। बच्चों की शानदार अभिनय कला और आत्मविश्वास ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।