फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के बाबा सोढल मेले में पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मंदिर में की पूजा-अर्चना

आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले की रौनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बाबा सोढल मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा सोढल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में नतमस्तक होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। हर साल अनंत चतुर्दशी पर आयोजित होने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा सोढल के दरबार में माथा टेकने और मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। मेले से पहले ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बाबा सोढल मेले के दौरान पूरा जालंधर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग जाता है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें, खाने-पीने के स्टॉल और मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले लगाए गए हैं। मेले से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा सोढल के दर्शन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें