फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर भाजपा की बैठक, नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में 11 सितंबर, शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सरदार हरदीप सिंह गिल ने नगर निगम जालंधर की सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर हरदीप सिंह गिल ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश और फटकार के बावजूद कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) जारी नहीं किया गया, जो सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान किया जाना चाहिए और उनके अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें