जालंधर के उत्तर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और मेयर वनीत धीर ने सरल मंदिर के पास अपने दफ्तर का उद्घाटन कर दिया है। वहां वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पहले जब उन्हें जालंधर उत्तर का इंचार्ज लगाया गया था तो उन्होंने शुकराना यात्रा भी निकाली थी। दफ्तर के उद्घाटन में कई बड़े नेता, कार्यकर्ता और हलके के लोग बधाई देने पहुंचे।