फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बस से खींचकर युवक पर हमला

कपूरथला के भीला बस अड्डे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने बस में सवार 23 वर्षीय युवक को नीचे खींच लिया और दातर व किरपाणों से उस पर हमला कर दिया।  हमले में युवक के बाएं हाथ की कलाई, दाईं टांग और कमर पर चोटें आई हैं। मौके पर जुटे लोगों ने पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से दो लोहे के दातर और एक किरपाण बरामद की है। पुलिस को दिए बयान में धम्म निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह पीटीयू से मास्टर डिग्री कर चुका है और जालंधर के ग्राइंड मॉल में इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा है। मंगलवार को वह बस में जालंधर से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बस भिला मोड़ पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी। इसी दौरान पांच-छह युवकों ने उसे बस से खींच लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें