मोगा जिले के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र में आज यूथ अकाली दल की ओर से एक यूथ मिलनी समागम का आयोजन किया गया। समागम का नेतृत्व धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बजिंदर सिंह माखन बराड़ ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा रैली में पहुंचे और यूथ अकाली दल के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर मोगा सभी यूथ लीडर इस समागम में पहुंचे और यूथ को एक जुट होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा गया