फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो की भिड़ंत में कोच समेत दो की मौत

Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 08:22 AM IST

जीरामें तलवंडी जल्लेखां के नजदीक बुधवार को स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार सरकारी स्कूल के कोच समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार कोच गुरिंदर सिंह निवासी मोगा गांव हरदासे स्थित सरकारी स्कूल में कोच के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने दोस्त व कोच हरसिमरन सिंह के 16 वर्षीय बेटे के साथ मोगा जा रहा था। जब वे तलवंडी जल्लेखां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गुरिंदर सिंह कार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए जीरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें