फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साल के बच्चे को कुचला, हुई मौत

मोगा के कोट ईसे खां में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान दिव्यांश पुत्र जतिन, निवासी साधांवाली बस्ती, चीमा रोड, कोट ईसे खां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का पिता जतिन अपने करीब एक साल के बेटे को वॉकर में बैठाकर बस्ती की गली के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान चीमा रोड की तरफ से कैरी से भरी आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों और बस्तीवासियों ने पुलिस प्रशासन पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए इसके विरोध में उन्होंने कोट ईसे खां के मुख्य चौक के चारों रास्ते बंद कर कुछ समय के लिए धरना दिए थे । पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर ट्रेक्टर चालक पर मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया हे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें