फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में PRTC के कच्चे कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

फरीदकोट बस स्टैंड पर PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर बाद तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने 26 नवंबर को मोगा में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के लिए बसें ले जाने से भी साफ इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग के अधीन ठेके पर लाने सहित अन्य मांगों पर फैसले होने के बावजूद सरकार और PRTC प्रबंधन उन्हें लागू नहीं कर रहे हैं। बैठक बेनतीजा रहने पर शुरू की हड़ताल कर्मचारी नेताओं ने बताया कि राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार बुधवार सुबह से ही हड़ताल शुरू होनी थी, लेकिन परिवहन मंत्री और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक तय होने के कारण इसे दोपहर तक टाल दिया गया। बैठक में मांगों को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। डिपो में खड़ी की बसें, रैली में ड्यूटी से इनकार हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी बसें डिपो में खड़ी कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी मोगा में होने वाली रैली के लिए बस लेकर नहीं जाएगा। संगठन के नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग के अधीन ठेके पर लाने का फैसला किया था। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने भी सभी डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। मांगें लागू होने तक जारी रहेगा संघर्ष हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने आरोप लगाया कि विधानसभा में फैसला होने और अधिकारियों को निर्देश मिलने के बावजूद PRTC प्रबंधन कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त नहीं कर रहा है। इसी के चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें