फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट में सनातन धर्म सभा ने निकाली शिवरात्रि यात्रा

श्री सनातन धर्म सभा फिरोजपुर कैंट की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा फिरोजपुर कैंट के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए वाके बिहारी लाल मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन किया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें