फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से बुधवार को बिजली संकट और किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में जीरा स्थित बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।