फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल के 24 रेलवे स्टेशनों पर हुआ ‘रेल जन संवाद, यात्रियों से मांगे सुझाव

फिरोजपुर मंडल के प्रमुख और छोटे रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा और ढंडारी कलां सहित मंडल के कुल 24 रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों, युवाओं और अन्य हितधारकों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं सुनी गईं। रेलवे ने प्राप्त सुझावों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रेल जन युवा संवाद’ भी आयोजित किया गया, ताकि युवा रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार सांझा कर सकें। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर संवाद कार्यक्रम की अगुआई की, जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और अन्य हितधारकों से बातचीत की। इस दौरान यात्रियों ने पहल की सराहना की और यात्री सुविधाओं तथा स्वच्छता के लिए रेलवे की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताते हुए अपने सुझाव भी दिए। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि ‘रेल जन संवाद’ यात्रियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। यात्रियों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और यात्री-अनुकूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें