फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा दाना मंडी में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ रोष रैली, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

मोगा की नई दाना मंडी में आज विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से भाजपा और आरएसएस के खिलाफ विशाल रोष रैली आयोजित की गई। आयोजकों के अनुसार, रैली में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और महिलाओं सहित करीब 30 हजार लोग शामिल हुए। रैली में सरदारा सिंह माहल, दर्शन सिंह खटकड़, कुलविंदर सिंह वड़ैच, शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी, कीर्ति किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुड्डीके और ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह पीटर सहित कई नेता मौजूद रहे। रैली में नेताओं ने भाजपा सरकार और आरएसएस की नीतियों पर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में मनुवादी सोच और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा दलितों, पिछड़े वर्गों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और वामपंथी कार्यकर्ताओं के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। कृषि मुद्दों पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब केंद्र सरकार बड़े स्तर पर क्लस्टर फार्म बनाने की योजनाओं पर काम कर रही है और किसानों तथा आम लोगों को इन नीतियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। रैली में नेताओं ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें