अकाली दल पुनर सुरजीत के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह बन्नी बराड़ ने बताया कि एक दिन पहले रविवार को पार्टी प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के बीच फरीदकोट में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।