फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर SGPC और प्रशासन की बैठक

श्री गुरु रामदास जी के 27 अक्टूबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में संगत की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन से समय रहते सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने की अपील की गई है। उन्होंने ई-रिक्शा, रेहड़ियों और अनियमित दुकानों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करने के लिए भी ठोस कदम उठाने को कहा। साथ ही गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रास्तों पर स्थित मांस, शराब और सिगरेट की दुकानों को बंद करवाने का आग्रह किया गया। बैठक में शहर के आगामी स्थापना दिवस का भी जिक्र हुआ। एसजीपीसी ने गुरुद्वारा रामसर साहिब स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी से लेकर सुल्तानविंड चौक की ओर से श्री हरिमंदिर साहिब आने वाले रास्तों को चौड़ा और सुंदर बनाने की मांग रखी। प्रमुख चौकों पर भिखारियों के कारण पैदा होने वाली ट्रैफिक समस्या का समाधान करने पर भी प्रशासन का ध्यान दिलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें