फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट पुलिस ने चलाया कासाे आपरेशन, खंगाला चप्पा-चप्पा

पठानकोट पुलिस ने जिले भर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जिसमें पुरानी, वीरान और संवेदनशील इमारतों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिनके नशे से संबंधित गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने का संदेह था। एसएसपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान नशे के सेवन में शामिल पाए गए व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई और उन्हें पुनर्वास, उपचार और सहायता के लिए नशा-मुक्ति केंद्रों में भेजा गया। साथ ही, नशा तस्करों और अवैध नशा व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पठानकोट पुलिस अपने नागरिकों की सुरक्षा, नशा नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त पठानकोट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें