नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस के CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा से ट्रैक्टर पर सवार होकर मोगा पहुंचे नशा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए हेरोइन को ट्रैक्टर की छतरी पर लगे स्पीकर बॉक्स में छिपा रखा था। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा लाल रंग का स्वराज-855 ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया है। पूछ ताछ के दोहरान मुख आरोपी को भी किया गिरफ्तार ।डीएसपी एनडीपीएस राजेश कौशल ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी मानसा अपने पिता जरनैल सिंह तथा बलराम कुमार उर्फ बब्बलू और हीरा लाल उर्फ हीरा के माध्यम से विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोगा की नई दाना मंडी में छापेमारी की। वहां तीन आरोपी लाल रंग के स्वराज-855 ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी व्यक्ति को हेरोइन की खेप देने के लिए इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर जरनैल सिंह, बलराम कुमार उर्फ बब्बलू और हीरा लाल उर्फ हीरा को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रैक्टर की छतरी पर लगे स्पीकर बॉक्स से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि हरपाल सिंह उर्फ बब्बू इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अपने पिता और अन्य साथियों के जरिए अलग-अलग जिलों में हेरोइन की सप्लाई करवाता था। फिलहाल चारों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई के स्रोत को लेकर और खुलासे होने की उम्मीद है।