नशों के खिलाफ चलाई जा रही "युद्ध नशों के खिलाफ" मुहिम के तहत पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी डी संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए 1 पुलिस की टीम ने गांव नसीबपुरा से चेकिंग दौरान गुरप्रीत सिंह 102 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी खिलाफ थाना तलवंडी में नशा तस्करी का केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।