फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने देखी रिट्रीट सेरेमनी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखी। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की। इससे पहले विजया रहाटकर ने हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें