फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते फरीदकोट में सरकारी बसों का आवागमन जारी

राज्य के कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की ओर से पंजाब महाहड़ताल के आह्वान के बावजूद रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पीआरटीसी बसों का आवागमन जारी रखा गया है। फरीदकोट में पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय नेता सिमरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर की जा रही महाहड़ताल का पीआरटीसी कर्मचारियों की ओर से पूर्ण समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस दिन बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से दूसरे शहरों और गांवों में आवागमन करते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पीआरटीसी बसों का संचालन जारी रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उद्देश्य लोगों को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। सिमरजीत सिंह बराड़ ने आरोप लगाया कि 28 अगस्त को बाबा बकाला में आयोजित किए जा रहे सरकारी समारोह के लिए राज्य के प्रत्येक पीआरटीसी डिपो से सरकारी बसें बुलाए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में बसों को सरकारी समारोह के लिए भेजा जाता है तो इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि त्योहार के दिन आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और बसों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, लेकिन यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें