फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी मंडी में विधायक रजनीश दहिया ने शुरू करवाई धान की सरकारी खरीद

फिरोजपुर देहाती के विधायक रजनीश दहिया ने बुधवार को दाना मंडी फिरोजपुर छावनी में किसानों द्वारा लाई गई धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस दौरान उन्होंने किसानों का मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया। विधायक दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने धान खरीद सीजन के लिए मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीदी गई धान की फसल का भुगतान भी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित समय के भीतर किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में धान की खरीद के लिए कुल 127 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां धान की सरकारी खरीद 2461 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मंडियों में पीने के पानी, छाया और रोशनी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। दहिया ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखी फसल ही लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रहे और भीड़ की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी। इस मौके पर डीएफएससी वंदना कंबोज, जिला मंडी अधिकारी जशनदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन बेअंत सिंह हुकूमत वाला सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें