फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला

बठिंडा-मलोट रोड पर बल्लुआणा टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की जान चली गई। आरोप है कि एक सरकारी पीआरटीसी बस का चालक गलत दिशा में बस चला रहा था। इसी दौरान बस ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव करमगढ़ सत्तरा निवासी सुखमनदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखमनदीप सिंह बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। वह ट्यूशन से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव करमगढ़ सत्तरा लौट रहा था। इसी दौरान बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें