फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली में पेशी पर जा रहे युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, पुरानी रंजिश में खेतों तक पीछा कर काट डाला

डबवाली की अदालत में तारीख पर जा रहे एक युवक की रंजिश के चलते दोडा दौडा कर कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक कुलदीप सिंह 35 साल कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुरानी रंजिश में सड़क पर दौड़ा-दौड़कर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कुलदीप सिंह जोकि डबवाली के गांव मसीता का रहने वाला था। उसने दो वर्ष पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मसीता गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी थी। जिस के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि उक्त हत्या मामलें में कुलदीप सिंह जेेल में था, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। डीएसपी परमिंदर सिंह के अनुसार कुलदीप सिंह अपना गांव मसीता छोडकर अपने ननिहाल गांव पथराला के समीप रहने लगा था। शुक्रवार को सुबह जब वो किसी मामलें के अधीन डबवाली की अदालत में पेशी पर जा रहा था तो गांव पथराला के पास पहले से ही घात लगाए बैठे युवकों ने कुलदीप सिंह को घेर लिया ओर उस पर कुल्हाडी से बार कर दिया। इसी दौरान कुलदीप सिंह जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौडा लेकिन आरोपियों ने पीछा करके खेत में ही कुलदीप की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। डीएसपी के अनुसार आरोपी एक बाइक एवं गाडी पर सवार होकर आए थे। डीएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश कारण हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने थाना संगत में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक पर भी हत्या के दो से तीन केस पुलिस के सूत्र बतातें है कि मृतक कुलदीप सिंह पर भी हत्या के दो से तीन केस दर्ज थे। कुलदीप ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के दो से तीन युवकों की हत्या कर दी थी। पुलिस के हाथ लगी एक सीसीटीवी हत्या के बाद पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी भी लगी है। जिस के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्र बतातें है कि मृतक कुलदीप सिंह पर जब हमला हुआ था तो वो नजदीकी एक पेट्रोल पंप की तरफ भी भागा था, जहां पर सीसीटीवी लगे थे, उसी सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हो गए जो कुलदीप के पीछे भाग रहे थे। दो साल से कुलदीप की हत्या करने की थी योजना हरियाणा के डबवाली से संबंधत गांव मसीता के सूत्र बतातें है कि दो साल पहले जब कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के लोगों की हत्या कर दी थी तो उसी समय से दूसरा गुट कुलदीप की हत्या करके बदला लेने की फिराक में था। लेकिन कुलदीप लंबा समय जेल रहा और जब जेल से बाहर आया तो वो गांव छोडकर अपने ननिहाल एवं अन्य जगहों पर रहने लगा था, जिस कारण वो बच रहा था। लेकिन आज आरोपियों ने रेकी करके उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें