फूड सेफ्टी विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गांव शिया पाड़ियां में खोया तैयार करने वाली दो बड़ी दुकानों जीएस स्वीट्स और फौजी वर्कशॉप की विशेष जांच की गई। इस दौरान दोनों इकाइयों से खोये के सैंपल लेकर सरकारी लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान दोनों यूनिटों में सफाई और सैनिटरी व्यवस्था में कई खामियां पाई गईं। इसके अलावा खोया तैयार करने में रंगों के अधिक इस्तेमाल का मामला भी सामने आया।