फिरोजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को शहर की बस्ती आवा, भट्टियां वाली और शेखां वाली में दबिश दी। पुलिस टीमों ने विभिन्न घरों में पहुंचकर चेकिंग की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशे के कारोबार और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से बस्तियों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।