फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन क्लीन पंजाब के तहत फिरोजपुर की सर्कुलर रोड की सफाई, विधायक भुल्लर ने खुद संभाली झाड़ू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 09:44 PM IST

पंजाब सरकार के मिशन क्लीन पंजाब के तहत नगर काउंसिल की ओर से शहर में सफाई अभियान चलाया गया। डिप्टी कमिश्नर दीशिखा शर्मा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर के दिशा-निर्देशों पर बगदादी गेट से सर्कुलर रोड होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक तक सफाई करवाई गई। अभियान में फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी डॉ. अमनदीप कौर विशेष रूप से शामिल हुए। विधायक भुल्लर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में सहयोग किया। इस दौरान नगर कौंसिल के कई पार्षद भी मौजूद रहे। विधायक भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि फिरोजपुर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर काउंसिल का सहयोग करें और सड़कों पर कचरा न फेंकें। कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त से 8 सितंबर तक लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न लिंक सड़कों, सर्कुलर रोड, मॉल रोड और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करवाई जाएगी। नगर काउंसिल के सैनिटेशन सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुखपाल सिंह और सैनिटरी इंस्पेक्टर रुस्तम शेर सोढ़ी ने लोगों से घरों का कचरा वेस्ट कलेक्टर को देने और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें