फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा के गांव मल्ले शाह में फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोग घायल

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव मल्ले शाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लखबीर सिंह ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक ही परिवार के चार युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गोबिंद सिंह, सुखप्रीत सिंह, सतनाम सिंह और जसनदीप सिंह निवासी गांव मल्ले शाह के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए जीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया है। घायलों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लखबीर सिंह आए दिन गांव में दबंगई करता है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दी जा चुकी हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह पूर्व विधायक की कथित शह पर बदमाशी कर रहा है। घायलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली के दौरान उनकी कार पर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का पोस्टर लगा देखकर लखबीर सिंह भड़क गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आज उसने फायरिंग कर दी। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले भी मामूली कहासुनी को लेकर सदर थाना जीरा में शिकायत दी गई थी। आज थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन उससे पहले ही फायरिंग की घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें