फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में सड़क खोदकर छोड़ी, त्योहारों के सीजन में दुकानदार परेशान

कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित तकोनी चौक से ज्ञानी जैल सिंह मार्केट तक सीमेंटेड सड़क बनाने के लिए सड़क को करीब एक फुट तक खोद दिया गया है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके चलते वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, त्योहारों के सीजन में सड़क की खस्ता हालत से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क का टेंडर काफी समय पहले हो चुका था। बाद में प्रशासन ने तिकोनी चौक से ज्ञानी जैल सिंह मार्केट तक सीमेंटेड सड़क बनाने की योजना तैयार की, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। कुछ दिन पहले सड़क को खोद दिया गया, लेकिन इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऋषि पलटा, डॉ.रणजीत सिंह समेत क्षेत्र के अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाकर निर्धारित समय में पूरा किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी न हो। इस संबंध में नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ताखी ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढों को भी जल्द भरवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें