फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में चोरी की घटनाओं को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता

कपूरथला के गांव डडविंडी और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। गांव भौर में चोरों ने एक ही किसान को लगातार दो बार निशाना बनाते हुए पहले खेत से जनरेटर, मोटर और कीमती तारें चोरी कर लीं और बाद में उसी रात घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद सतर्कता से रात में निगरानी शुरू कर दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान सुरजीत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव भौर ने बताया कि वह सुबह जब अपने खेत में पहुंचा तो वहां से जनरेटर, मोटर और उससे जुड़ी सभी कीमती तारें गायब थीं। किसान के अनुसार उसने इस संबंध में उसी दिन दोपहर को मोठांवाल थाने में लिखित शिकायत दी। किसान का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उसी रात दोबारा वारदात को अंजाम दिया और घर के एक कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा बचा हुआ सामान भी चोरी कर लिया। वहीं, चौकी इंचार्ज मोठांवाल एसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने के संबंध में कहा कि सुल्तानपुर लोधी और बाहरी इलाकों में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगी होने के कारण स्टाफ की कमी थी। इसी वजह से पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और किसानों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि खेतों में लगे मोटर, जनरेटर, कृषि उपकरण और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें