फरीदकोट जिले के जैतो विधानसभा हलके के गांव मल्ला में भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब मुस्लिम समुदाय से संबंधित कुछ परिवारों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। सन्नी बराड़ ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन के साथ जोड़ना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना है। उन्होंने नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनके विचारों और सुझावों को उचित महत्व दिया जाएगा।