फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में नौ बंदियों से आठ मोबाइल, छह सिम कार्ड और 48 नशीले कैप्सूल बरामद

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में तलाशी के दौरान बंदियों से लगातार मोबाइल, सिम कार्ड और नशीली वस्तुएं बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त नौ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हवालाती मंगल सिंह उर्फ गोरी से टच स्क्रीन मोबाइल व दो सिम कार्ड बरामद हुए। हवालाती अमनजोत सिंह उर्फ लाल सिंह उर्फ लालू से 48 नशीले कैप्सूल और तंबाकू की पुड़िया मिली। इसी तरह हवालाती सुखविंदर सिंह से की-पैड मोबाइल, बैटरी और सिम कार्ड बरामद किया गया। हवालाती अमरीक राम से की-पैड मोबाइल, बैटरी व सिम तथा लवप्रीत सिंह से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। बंदी कुलदीप सिंह से टच स्क्रीन मोबाइल व सिम, आत्मा सिंह से की-पैड मोबाइल, बैटरी व सिम तथा राजन से टच स्क्रीन मोबाइल व सिम बरामद किया गया। बंदी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी से भी की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने बरामद सामान पुलिस के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें