फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल और ब्लूमिंगडेल स्कूल अव्वल

भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की ओर से बुधवार को स्थानीय अशोका मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिंदी और संस्कृत भाषा में समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में परिषद की मुख्य शाखा के मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्वामी विवेकानंद शाखा के मुकाबले में द ब्लूमिंगडेल स्कूल की टीम अव्वल रही। दोनों विजेता टीमें 25 अक्टूबर को मुक्तसर में होने वाली प्रदेश स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में कोटकपूरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल और सुभाष गोयल सहित दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। टीमों को देश की नदियों का नाम दिया गया और टीमों ने एक के बाद एक अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शामिल अरुणा रणदेव और रवनीत कौर सोढ़ी ने परिणाम घोषित करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से परिषद की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। यह आयोजन शाखा स्तर से शुरू होकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक चलता है। कार्यक्रम के दौरान विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की सदस्य अरुणा रणदेव और रवनीत कौर सोढ़ी के अलावा आयोजन में सहयोग के लिए अशोका मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल राकेश अशोका को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन स्कूल के प्रबंधक अंकुश अशोका ने किया। इस मौके पर बलदेव कटारिया, जतिंदर चावला, कुलभूषण कौड़ा, सुनील मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य सदस्य व स्कूलों की टीमों के साथ आए संगीत अध्यापक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें