फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: पीटीयू के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू), कपूरथला के 14वें दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान होनहार छात्रों को डिग्रियां वितरित कीं। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मुझे आज देश के भविष्य और पंजाब के होनहार युवाओं को डिग्रियां बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह डिग्री सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह इन युवाओं की सालों की कड़ी मेहनत और उनके सुनहरे सपनों के साकार होने का एक प्रामाणिक सर्टिफिकेट है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें