भारतीय जनता पार्टी की 'पंजाब नशा मुक्त यात्रा' आज मोगा पहुंची। इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मोगा में आज भाजपा की पंजाब नशा मुक्त यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे की दलदल से निकालना ही भाजपा का संकल्प है अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना, रोजगार मेलों और खेलो इंडिया अभियान के जरिए पंजाब के युवाओं को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सीमा पार से आने वाले नशे पर लगाम लगाने के लिए केंद्र ने सख्त कदम उठाए हैं।