फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में भाजपा की बदलाव रैली कल: तैयारियां पूरी, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधन

Ankesh Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 05:35 PM IST

मोगा के गांव किल्ली चहलां में शनिवार 14 मार्च को होने वाली भाजपा की बदलाव रैली की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस रैली को देश के गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। रैली के लिए करीब 100 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह रैली पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से मोगा से शुरू की जा रही पहली बड़ी रैली मानी जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह बदलाव रैली पंजाब की राजनीति में एक ऐतिहासिक रैली साबित होगी। रैली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। मीडिया को जानकारी देते हुए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि 14 मार्च को मोगा के गांव किल्ली चहलां में होने वाली यह बदलाव रैली पंजाब की राजनीति में बड़ा असर डालेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के हालात ऐसे हैं कि आम लोग काफी परेशान हैं और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इस रैली में लोगों को उसी बदलाव का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली यह विशाल रैली पंजाब की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित होगी। पंजाब के मौजूदा सरकार की नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी और प्रदेश सरकार की नाकामियों को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और इस मंच से कोई बड़ा राजनीतिक ऐलान भी किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें