फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब में वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनसे पूछना चाहती है कि 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों को 40 साल तक न्याय से वंचित क्यों रखा गया? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके इशारे पर 52 शहरों में सिखों का कत्लेआम हुआ, घरों और गुरुद्वारों को जलाया गया और मतदाता सूचियों के जरिए सिख परिवारों को निशाना बनाया गया? आज भी जगदीश टाइटलर जैसे आरोपों से घिरे कांग्रेस नेता पार्टी में मौजूद हैं। एक तरफ मोहब्बत की दुकान का नारा और दूसरी तरफ सिखों के जख्मों पर नमक! 1 नवंबर को न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर फाड़ना कांग्रेस की संवेदनहीनता को दर्शाता है। राहुल गांधी के स्वागत से पहले परगट सिंह, राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा बताएं कि 1984 के नरसंहार पर कांग्रेस का क्या रुख है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने SIT गठित कर बंद मामलों की दोबारा जांच और पीड़ित परिवारों के लिए अतिरिक्त मुआवजे की पहल की। राहुल गांधी पंजाब की जनता को जवाब दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें