फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में अकाली दल 'वारिस-पंजाब दे' के कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री लाल चंद के घर का घेराव

संगरूर के तूर बंजारा में गुलजार सिंह द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में अकाली दल 'वारिस-पंजाब दे' के कार्यकर्ताओं ने पठानकोट से जिलाध्यक्ष उमराव सिंह कंग के नेतृत्व में मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के घर का घेराव कर रोष जताया है। सभी पगड़ियों पर काले रिबन और हाथों में काले झंडे लेकर मंत्री के घर बाहर पहुंचे और साथ में खाली पड़े मैदान में धरना देना शुरू कर दिया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता से जुड़े अहम और गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए आज "पंजाब मांगता है जवाब" अभियान के तहत पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों का राज्य स्तर पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से घेराव किया गया। कंग ने कहा कि अकाली दल 'वारिस पंजाब' ने समस्त पंजाबवासियों से अपील की है कि एकजुट होकर यह संदेश दें कि सवाल पंजाब के हैं, जवाब सरकार को देना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जोड़कर सामने आए 5 करोड़ रुपए के कथित रिश्वत मामले ने सरकार की निष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं। नशे के मुद्दे पर काला झंडा दिखाकर अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने वाले मोहनजीत सिंह शेरों के साथ हुई कथित पुलिस प्रताड़ना पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से इस पूरे मामले पर राजनीतिक व प्रशासनिक जवाबदेही मांगते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी। गांव तूर बंजारा के गुलजार सिंह द्वारा नशे के खिलाफ सवाल उठाने के बाद पैदा हुए हालात और उनकी मौत की घटना ने पंजाब के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अकाली दल 'वारिस पंजाब' ने मांग की है कि इस मामले में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें