अकाली-भाजपा गठबंधन के बाद पूर्व विधायक व अकाली नेता रमिंदर आवला जलालाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को पंजाब के हितों और खुशहाली के लिए जरूरी बताया। आवला ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर नशे और गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा खुशहाल और विकास की राह पर ले जाना गठबंधन का मुख्य उद्देश्य है। आवला ने बताया कि वह गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाने की पहल कर रहे हैं। इसके लिए उनके पास आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और इस सामाजिक कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा।