फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चड़िक की कोऑपरेटिव सोसाइटी को 30 लाख का नया ट्रैक्टर व कृषि उपकरण सौंपे

मोगा जिले के गांव चड़िक की कोऑपरेटिव सोसाइटी को लगभग 30 लाख रुपये की लागत से नया ट्रैक्टर और विभिन्न कृषि उपकरण सोसाइटी की कमेटी को सौंपे गए। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध करवाने और कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि कोऑपरेटिव सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाने से विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इससे किसानों को महंगी मशीनरी खरीदने की जरूरत कम होगी और वे कम लागत में खेती संबंधी कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और कृषि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। गांवों में कृषि ढांचे को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर ए.आर. चरणजीत सिंह सोही, गांव की पंचायत, कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नगर निवासी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें