फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सीचेवाल के प्रयासों से 310 भारतीय और 68 शव वापस लाए गए

Tue, 22 Sep 2026 01:14 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश में फंसे भारतीयों की मदद को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से अब तक विदेश में फंसे 310 भारतीयों को भारत वापस लाने में मदद मिली है। इसके अलावा विदेशों में मृत 68 भारतीयों के शवों को भी भारत लाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल के अनुसार, विदेशों में फंसे भारतीयों और मृतकों के शवों को वापस लाने की प्रक्रिया में भारतीय दूतावासों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया में आने वाला खर्च भारतीय दूतावासों की ओर से वहन किया गया। उन्होंने कहा कि विदेश में किसी भी भारतीय के फंसने या उसकी मौत होने की स्थिति में परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में संबंधित परिवारों की मदद और भारत वापसी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें