फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab BJP: 2027 चुनाव में सभी 117 सीटों पर अकेले उतरेगी भाजपा, AAP पर साधा निशाना

Wed, 02 Sep 2026 03:08 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब भाजपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए बड़ा दावा किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और उसे खत्म हो चुकी पार्टी करार दिया। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपनी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठी पार्टी प्रदर्शन नहीं करती, बल्कि विपक्ष करता है। ढिल्लों ने आप सरकार पर कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) न देने का आरोप लगाया, जिसके कारण विभिन्न वर्ग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब का हर वर्ग मौजूदा आप सरकार से परेशान है। सतीश पूनिया ने राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति नकारात्मक नैरेटिव पर आधारित है और जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है, जिसकी बौखलाहट उनके बयानों में दिखाई देती है। पूनिया ने चन्नी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सच्चा है तो उसे एफआईआर से नहीं घबराना चाहिए। केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह पर भी टिप्पणी की और कहा कि यह आपसी विवाद ही उनके पतन का कारण बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें