पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जारी गतिरोध अब खत्म होता नजर आ रहा है। परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच आखिरकार सहमति बन गई है। सरकार ने परिवार की कई प्रमुख मांगों को मान लिया है। समझौते के मुताबिक, 6 नवंबर को परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच बनी सहमति को अहम माना जा रहा है। समझौते के तहत परविंदर झोटा के परिवार को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का फैसला भी किया गया है। परविंदर झोटा की हत्या के बाद इंसाफ कमेटी और समर्थकों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। परिवार की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामले में जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है।