फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा: 120 घंटे में 400 CCTV खंगालकर दो आरोपी गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 05 May 2026 07:04 PM IST

पंचकूला में पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी जांच के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। महज कुछ ही दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस जटिल मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 28/29 अप्रैल 2026 की रात रायपुररानी क्षेत्र के गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला, जिससे मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। शव को पहचान के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। साथ ही आसपास के इलाकों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस की लगातार कोशिशों और तकनीकी जांच के चलते इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली, जिससे यह साफ हो गया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें