फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव, युवा चेहरों ने बदले चुनावी समीकरण

Mon, 21 Sep 2026 06:57 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव की चर्चा लगातार तेज हो रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों की जीत ने नए समीकरण बनाए हैं। वर्ष 2017 में दविंदर सिंह घुबाया जैसे युवा नेता विधायक बने। 2022 में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के साथ युवा विधायकों की नई टोली विधानसभा पहुंची। यह बदलाव केवल चुनावी उम्र से नहीं बल्कि नेताओं के राजनीतिक सफर और प्रदर्शन से भी जुड़ा है। 2017 में फाजिल्का से कांग्रेस के दविंदर सिंह घुबाया 25 साल की उम्र में विधायक बने। उन्होंने भाजपा के तत्कालीन मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को हराया था। बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की रुपिंदर कौर रूबी 29 साल की उम्र में विधायक चुनी गईं। इन जीतों ने प्रदेश की राजनीति में नए उम्मीदवारों के लिए जगह बनाई। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं। इस चुनाव में 35 साल से कम उम्र के 11 विधायक चुने गए, सभी आम आदमी पार्टी से थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें