फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस का सियासी मोर्चा: राहुल गांधी ने मान सरकार पर बोला हमला

Thu, 05 Nov 2026 11:58 AM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में पहुंचे और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नशे के कारोबार और गैंगस्टरवाद को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और नशे का मुद्दा लगातार गंभीर बना हुआ है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए व्यक्तिगत स्तर पर भी आरोप लगाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों के मुद्दों और उनके अधिकारों के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। संगरूर की इस रैली को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से कांग्रेस के बड़े राजनीतिक अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए कानून-व्यवस्था, नशा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें