फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: ड्रग तस्कर रानी का घर ध्वस्त, पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

Tue, 15 Sep 2026 03:45 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गुज्जरपुरा इलाके में पुलिस और नगर निगम ने सोमवार को नशा तस्कर रानी का मकान ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल की मौजूदगी में हुई।पुलिस के अनुसार मकान अवैध था और नशा तस्करी की कमाई से बना था। रानी पर छह मामले दर्ज हैं और उसे एक में सजा भी मिली है। उसके दोनों बेटों राजू और चरणजीत सिंह उर्फ कीपा पर भी आपराधिक मामले हैं। पुलिस नशा तस्करों की अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है। अवैध निर्माण मिलने पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। मकबूलपुरा में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के इलाज और परामर्श पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के लिए एक समिति बनाई गई है। पुलिस कर्मचारियों को तस्करों से मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें