फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 12:53 PM IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कहा कि यहां आकर उनका मन अनंत ऊर्जा, उमंग और उत्साह से भर गया। उन्होंने कहा कि गुरु घर में किसी तरह का छोटा-बड़ा या ऊंच-नीच का भेद नहीं है। सभी एक परमात्मा की संतान हैं। सेवा की भावना व्यक्ति के अहंकार को दूर करती है और नई ऊर्जा व प्रकाश देती है। दरबार साहिब से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस इसमें बाधा डाल रही है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा कि उसका चरित्र ‘हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और’ जैसा है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को भी खारिज किया। चौहान ने कहा कि झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन चुकी है, क्योंकि उसके पास अब कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते। देश के विकास पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और जागृत अंतरात्मा वाला हर व्यक्ति इस बात को स्वीकार करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें