फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सिमरनजीत सिंह मान ने मनाया लोकतंत्र दिवस

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से अमृतसर के विरासती मार्ग पर लोकतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने 1984 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि दरबार साहिब और अन्य गुरुद्वारों पर हुए हमले के बाद ही खालिस्तान की नींव रखी गई थी। मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव लंबे समय से नहीं करवाए जाने को लेकर केंद्र सरकार और बादल परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के चुनाव हर पांच साल बाद होने चाहिए, लेकिन करीब 15 वर्षों से चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन बताया। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल की सेवा वाली इस योजना को सिख युवा पसंद नहीं करते। मान ने भारत की रक्षा तकनीक और विदेशी निर्भरता के अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठनों ब्रिक्स और क्वाड को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने भारत पर रूस और चीन के साथ गोपनीय सूचनाएं साझा करने के आरोप लगाए और अमेरिका से भारत को क्वाड से बाहर करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें