फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पराली न जलाने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खरीफ सीजन-2026 के दौरान किसानों को पराली न जलाने और इसके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने डीसी कार्यालय से जागरूकता प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ये प्रचार वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके उचित प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति प्रभावित होती है। इससे मित्र कीट नष्ट होने के साथ-साथ मिट्टी में मौजूद खेती के लिए लाभदायक पोषक तत्व भी समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस वर्ष भी धान की पराली को आग लगाने के बजाय उपलब्ध मशीनरी और कृषि विभाग की तकनीकी सेवाओं का इस्तेमाल कर उसका उचित प्रबंधन करें। डीसी ने बताया कि पराली का बेहतर प्रबंधन करने वाले किसानों को जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में ‘हीरो किसान’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी अमरजीत सिंह दोसांझ ने बताया कि गांव और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। किसान पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनरी और तकनीकी जानकारी के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी पल्लवी मिश्रा, गुरप्रीत सिंह, हरभिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, सुखमनप्रीत कौर, हरनेक सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें